मुंगेली / भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय योजना अनुसार भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर जन्मदिवस एवं 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम मनाया जाना तय हुआ है जिसकी आगामी कार्ययोजना हेतु जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर मुंगेली में सम्पन्न हुआ।
बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले,सांसद अरुण साव, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पूर्व विधायक तोखन साहू,जिला भाजपा प्रभारी शंकर अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, कोमलगिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, रजनी मानिक सोनवानी,जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना दास, धनीराम यादव, आईटी सेल व सोशल मीडिया के जिला संयोजक गण ,सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने व आभार जिला उपाध्यक्ष धनेश साहू ने किया।
जिला कार्यसमिति बैठक के दौरान महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश
भाजपा की राष्ट्रवादी नीति से प्रभावित होकर ऋतु जांगडे,प्रभा व डॉ दुर्गा ने विधायक पुन्नूलाल मोहले व सांसद अरुण साव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनप्रतिनिधियों ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।


