विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुंगेली : विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल मुंगेली में हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा बच्चों को हाथ धुलाई के विधियों से अवगत कराया गया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान जिला जल एवं स्वच्छता समिति मुंगेली द्वारा हाथ धुलाई के लिए स्कूल को साटो टेप और स्कूल के बच्चों ने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग जिला जल एवं स्वच्छता समिति को भेंट किये। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सचिव श्री आई पी मण्डावी ने बताया कि जिला जल जीवन मिशन रायपुर के अतिरिक्त मिशन संचालक के निर्देश तथा कलेक्टर व जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष श्री राहुल देव के मार्गदर्शन पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल मुंगेली में हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्री मण्डावी ने विश्व हाथ धुलाई दिवस के उदेश्यों और विद्यालय के प्राचार्य श्री आई पी यादव ने कहा की स्वस्थ तन में स्वस्थ मन को रेखांकित करते हुए हाथ धोने के फायदे के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी, शिक्षक श्री अमित सोनी, अमृता पात्रे, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक श्री अमित श्रीवास, श्री सुनील राठौर, श्री सिद्धार्थ जायसवाल, मंजू देवांगन एवं स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा दीप्ती चतुर्वेदी, महादेव यादव, नर्मदा, नवीन, अंजलि, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *