परिसीमन पर सवाल : डिप्टी सीएम साव बोले- कांग्रेस ने जोड़- तोड़ किया था, अब नियमानुसार होगा परिसीमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने पहले वार्डों के परिसीमन का निर्णय लिया है, सरकार के इस फेसले पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। इस मसले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि, नियमानुसार परिसीमन की कार्रवाई हो रही है। आपत्ति पर विचार करके परिसीमन का काम होगा। हर बात पर प्रश्न चिन्ह लगाना वाजिब नहीं है। कांग्रेस ने जोड़-तोड़ कर परिसीमन किया था। हम नियमानुसार परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *