रायगढ़। जिले के खरसिया तहसील क्षेत्र के पतरापाली गाँव में सुबह सात बजे के आस पास समय कृषक कार्तिकेश्वर राठिया पर जंगली भालू ने तब हमला कर दिया जब वह खेत गया था।
खेत में घुसने के दौरान वहां पहले से उपस्थित भालू से उसका आमना सामना हो गया। फिर दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। भालू के अचानक हुए हमले के जवाब में कार्तिकेश्वर भी भालू से उलझ गया। थोड़ी देर के संघर्ष के बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। परन्तु भालू के हमले से कार्तिकेश्वर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन परिक्षेत्र रक्षक रामप्रसाद डनसेना घटना स्थल पर पहुँच कर आहत कार्तिकेश्वर को इलाज के लिए तत्काल सिविल अस्पताल खरसिया पहुचाए। यहां आहत का का उपचार जारी है।