Breaking- रायगढ़ जिले के स्काई एलॉयज कंपनी में बड़ा हादसा, 3 की मौत 2 गंभीर

काम करने के दौरान फ्लाई एश से भरा सैलो गिरने से हुआ हादसा

रायगढ़। जिले में स्काई एलॉयज कंपनी में बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सभी कर्मचारी फ्लाई एश से भरे सैलो के पास काम कर रहे थे कि अचानक सैलो नीचे गिर गया। उसी फ्लाई एश से भरे सैलो में दबने से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

घटना के बाद तुरंत ही घायल लोगों को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि हादसे में मुन्नीलाल राम, यदराम सारथी, बसंत सिंह की मौत हो गई है। वहीं, बच्चा प्रसाद और शिव प्रसाद घायल हुए हैं। फिलहाल घटना किस वजह से हुई है। ये पता नहीं चल पाया है ।

घटना की जानकारी खरसिया पुलिस को दी गई है। खरसिया के टेमटेमा गांव में स्थित स्काई एलॉयज कंपनी में राखड़ जमा करने का काम किया जाता है। यहां आसपास के कई कंपनी के राखड़ जमा किए जाते हैं। मृतक और घायल कहां के रहने वाले थे, अभी ये पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस की टीम और एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा पहुंचे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *