रायगढ़ : एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रायगढ़: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई तिलाईपाली गांव के निवासी सौदागर गुप्ता की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि एनटीपीसी की पुनर्वास योजना के तहत उसके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपये मिलने थे। इसमें से 14 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था, जबकि शेष 16 लाख रुपये दिलाने के लिए उप महाप्रबंधक विजय दुबे द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाया। 16 सितंबर 2025 को ट्रैप ऑपरेशन के दौरान आरोपी विजय दुबे को पेट्रोल पंप के पास शिकायतकर्ता से 4.50 लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये अग्रिम ले चुका था। मौके से पूरी रिश्वत राशि जब्त कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *