रेलवे ने लॉन्च की बायोमेट्रिक टोकन मशीन , जनरल डिब्बों में मिलेगा रिजर्वेशन जनरल बोगी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बायोमेट्रिक टोकन मशीन लॉन्च की है । इसके जरिए सामान्य डिब्बों में भी रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी । फिलहाल ये मशीन सिकंदराबाद स्टेशन पर लगाई गई है । यात्रा से पहले यात्रियों को बायोमेट्रिक मशीन में अपनी डिटेल देते हुए मशीन पर अंगूठा लगाना होगा । जिसके बाद मशीन टोकन जनरेट कर देगी , जिसमें डिब्बा नंबर और सीरियल नंबर लिखा होगा । इससे अपराधियों पर भी नकेल कसा जा सकेगा।