रायपुर नगर निगम चुनाव अपने अंतिम चरण में है, और प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का दावा है कि इस बार रायपुर नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएगा।
![](https://amrittimes.com/wp-content/uploads/2025/01/26janntpc-1-655x1024.jpg)
उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, और उनका मानना है कि महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करेंगी। साथ ही, भाजपा पार्षद दल भी बहुमत हासिल करेगा। भाजपा की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रत्याशियों को मिल रहा है, और जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है।
शुक्रवार को मीनल चौबे ने अपने दैनिक जनसंपर्क रैली की शुरुआत रायपुर दक्षिण विधानसभा के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से की।
इस रैली में उनके साथ रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, और दक्षिण विधानसभा के विधायक सुनील सोनी भी उपस्थित थे। वार्ड भ्रमण के दौरान सभी नेताओं ने जनता से भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने संसद सत्र के बाद पूरी सक्रियता से मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मीनल चौबे ने विपक्ष में रहते हुए निगम की जनता की मांगों को मजबूती से उठाया और उनका समाधान करवाया।
दूसरी ओर, कांग्रेस के महापौर ने रायपुर नगर निगम की स्थिति को खराब कर दिया है। केंद्र से आवंटित स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपये के फंड का दुरुपयोग हुआ है, जिसे सभी ने देखा है।
अब रायपुर की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और नगर निगम के नए सिरे से विकास के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने भाजपा को सदैव अतुलनीय प्रेम और समर्थन दिया है। अब बारी निगम में परिवर्तन की है, अब बारी भाजपा की है, कमल फूल की है, और मीनल चौबे की है।”