रायपुर। करणी सेना छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई एवं सर्व मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित राम सा पीर भजन संध्या कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे विधायक रविंद्र भाटी,शाकद्वीपीय समाज के युवा चेहरा करण राज शर्मा ने मुलाकात कर शाकद्वीपीय समाज के भगवान भास्कर जी के प्रिंट की सम्मान पत्र भेंट किया।
बता दें विधायक रविंद्र सिंह भाटी 2023 से स्वतंत्र विधायक के रूप में राजस्थान विधान सभा में शिव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह 2019 से 2022 तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर छात्र संघ के अध्यक्ष रहे।
