Breaking- तोड़फोड़ करने के बाद होटल के कमरे में डॉक्टर ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

रायपुर। राजधानी के एक होटल में डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम जितेंद्र निर्मलकर 38 वर्ष था, जो मध्यप्रदेश के उमरिया शहडोल का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक मृतक डॉक्टर रेलवे स्टेशन गुरूनानक चौक स्थित होटल संदीप अपने दोस्त अजय निषाद के साथ ठहरा हुआ था। इसके बाद 23 सितंबर की रात होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना दोस्त अजय ने गंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा हैं कि, घटना वाले दिन मृतक ने होटल में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद अपने कमरे में आकर अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया था। कमरा अंदर से लॉक देखकर दोस्त ने होटल के कर्मचारियों से दरवाजा खुलवाया तो डॉक्टर अजय निषाद फांसी पर लटका हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *