रायपुर। 30 सितम्बर 2021 को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ होगा। इस योजना के अंतर्गत ब्लॉक व जिला स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को संगठित किया जाएगा। ओलंपिक 2020 के रजत पदक विजेता रवी दहिया भी विशिष्ट अतिथि होंगे और छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करेंगे।