3rd ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिलासपुर के राजवीर शर्मा ने जीता गोल्ड, इंटरनेशनल के लिए चयन

3rd ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2025 का आयोजन 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को जिला खेल परिसर, सरकंडा (बिलासपुर) में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग से यदुनंदन नगर निवासी LCIT पब्लिक स्कूल, कक्षा चौथी के छात्र राजवीर शर्मा (शुभ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


बिलासपुर के होनहार खिलाड़ी राजवीर शर्मा की इस उपलब्धि के साथ ही उनका इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है।


खास बात यह रही कि राजवीर शर्मा ने 31 दिसंबर 2025 को अपना दसवां जन्मदिन भी मनाया।
उनकी इस सफलता पर दादी निर्मला शर्मा, पिता यत्नदीप शर्मा, माता भानुप्रिया शर्मा, बड़े पापा अरविंद शर्मा, बड़ी मम्मी आरती शर्मा, चाचा रोमहर्ष शर्मा, चाची कोमल शर्मा, दीदी आराध्या शर्मा, बहन स्तुति शर्मा, भाई आर्यवन शर्मा और अक्षत शर्मा, साथ ही कोच रिमझिम गुप्ता ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में आयोजित स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी राजवीर शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता था और इस बार नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2025 में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *