मुंगेली। प्रतिष्ठित नागरिक, अधिवक्ता रमेश सोनी का आज 4 अगस्त शाम 5 बजे निधन हो गया। वे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सोनी,दिनेश सोनी के भाई व पार्षद मनुराज सोनी के बड़े पिता जी थे का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। रमेश सोनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार कल 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे कस्तूरी पेट्रोल पंप के पीछे गृहग्राम करही में किया जाएगा।