मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी का मुंगेली में नया जिलाध्यक्ष कौन होगा। इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिनके नाम अध्यक्ष बनने के लिए कतार में हैं। जिला के बड़े नेताओं के करीबियों को फिर एक बार मौका मिलेगा यह उम्मीद की जा रही है। नेताओं के दरबार में भी इस विषय पर चर्चा करने दावेदार पहुंच रहे हैं। भाजपा मुंगेली जिला अध्यक्ष की कमान मजबूत हाथ में अगर आती है, तब उसका असर विधानसभा चुनाव में भी स्पष्ट नजर आएगा। पार्टी के कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि पिछड़ा वर्ग से और 45 से 55 साल के मध्य वालों को मौका मिलेगा। जिसमें वर्तमान महामंत्री रामशरण यादव फिट नजर आ रहे हैं। जो कि पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले के काफी करीबी है। जिससे उनकी नियुक्ति होना भी सम्भव माना जा सकता है।
नए अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू,पिछड़ा वर्ग से मिल सकता हैं अध्यक्ष
भाजपा मुंगेली जिला अध्यक्ष की घोषणा करते वक्त पिछड़ा वर्ग को मौका दे सकती है। इस लिहाज से रामशरण यादव को मौका मिल सकता है।