चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार चढ़ावे ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई माह में भक्तों द्वारा दिए गए दान में 204 किलो 500 ग्राम चांदी और कुल 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपए नकद राशि प्राप्त हुई है।
मंदिर मंडल के सदस्य पवन तिवाड़ी ने जानकारी दी कि मंदिर के दानपात्र (भंडार) और भेंट कक्ष के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों से मिले दान की भी गणना की गई है।
दान का विवरण इस प्रकार है:
🔹 दानपात्र (भंडार) से –
▪️ 410 ग्राम सोना
▪️ 80 किलो 500 ग्राम चांदी
🔹 भेंट कक्ष से –
▪️ 1 किलो 33 ग्राम सोना
▪️ 124 किलो चांदी
इस प्रकार कुल:
▪️ 1 किलो 443 ग्राम सोना
▪️ 204 किलो 500 ग्राम चांदी
नकद राशि की बात करें तो:
▪️ दानपात्र से – 22 करोड़ 22 लाख 76 हजार 77 रुपए
▪️ ऑनलाइन व भेंट कक्ष से – 6 करोड़ 9 लाख 69 हजार 478 रुपए
इस तरह जुलाई महीने में कुल नकद चढ़ावा – 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपए रहा।