उटपटांग नगर पालिका में हुए प्रस्ताव से हड़बड़ाए फुटकर सब्जी विक्रेता, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि मौन…

  • लगानी जमीन पर बिना किसी परिषद के अनुबंध किए थमाए जा रहे थे हटने का नोटिस
  • चैंबर ऑफ कॉमर्स गोलबाजार की रौनक बचाने करे हस्तक्षेप
  • व्यवस्थापन के नाम बिना किसी सुविधा के खुले आसमान में बैठने के दिए जा रहे नोटिस

मुंगेली। आजादी के पूर्व से चल रही शहर के भीतर और मुंगेली को व्यापारिक जगत के मुख्य रूप में जोड़ने वाले फुटकर सब्जी विक्रेताओं को उनके जगह से हटाने नगर पालिका परिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर नोटिस भेज भय बनाने का काम कर रही है। जिसके विरोध में समूचे गोल बाजार के व्यापारी एकजुट होकर विरोध स्वरूप मुखर होने लगे है। इस पूरे मामले में गंभीर विषय यह भी है कि परिषद में लाए फुटकर सब्जी विक्रेताओं के व्यवस्थापन के लिए बड़ा बाजार के लगानी जगह के लिए क्या नगर पालिका परिषद अथवा जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई भू – स्वामी से अनुबंध किया?

बावजूद मौखिक चर्चा के बाद बिना किसी स्थल के सत्यापन के परिषद के एजेंडे में लेकर प्रस्ताव को पास करना औचित्यहीन ही है। ऐसे प्रस्ताव के बावजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अथवा जिला प्रशासन गंभीर विषय पर हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। शासन एक ओर स्थानीय बाजार में फुटकर व्यापारियों को छोटी-छोटी सुविधाओं के माध्यम से प्रोत्साहित कर रहा है।

वही दूसरी ओर जिला प्रशासन नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले थोक सब्जी विक्रेताओं को हतोत्साहित कर रहा है। पूर्व में भी अनेकों बार नगर पालिका परिषद की पूर्ववर्ती सरकार में गोलबाजार के स्थाई फुटकर सब्जी विक्रेताओं के अलावा संकरे सड़कों पर सब्जी बेच यातायात को प्रभावित कर रहे फुटकर सब्जी विक्रेताओं के व्यवस्थापन के लिए कृषि उपज मंडी चयनित कर प्रयास किया गया मगर मंडी के स्थल की कमी के हवाले से हाथ खींच लिया गया था अब ऐसे में इन सड़कों पर बैठने वाले फुटकर सब्जी विक्रेताओं के अलावा जो स्थाई वर्षों से शेड में व्यवस्थित सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं उनके लिए बेतुका परिषद में प्रस्ताव कर नोटिस भेज भय बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है उससे फुटकर सब्जी विक्रेताओं,गोल बाजार के व्यापारियों सहित आमजनमानस में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

शहर की थोक सब्जी मंडी का मामला नगर पालिका और मंडी के विवाद में चक्कर में वर्षों से उलझा हुआ है। दोनों ही अपनी-अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। बावजूद इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अथवा जिला प्रशासन आज तक कोई ठोस निर्णय के लिए प्रयास नहीं कर पाया है।

जिसके कारण थोक सब्जी और फल विक्रेताओं को थोक सब्जी मंडी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जबकि इसके लिए वर्षों से प्रक्रिया चल रही है। जब भी मंडी प्रबंधन से जगह मुहैया करने कहा जाता है तब मंडी ने भी जगह कम होने का हवाला देकर थाेक मंडी के संचालन में असमर्थता जताती रही है।

नपा और कृषि मंडी के बीच विवाद में उलझी सब्जी मंडी

मुंगेली मंडी प्रबंधन एव नगर पालिका के द्वारा त्वरित व ठोस निर्णय नहीं लेने के चलते आज भी थोक सब्जी बाजार पूरी तरह से अव्यवस्था से जूझ रहा है। शासन के नियमों के अनुसार नगरीय क्षेत्र में फल एवं सब्जी थोक बाजार का संचालन कृषि उपज मंडी को करना होता है।

नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से गोल बाजार में सड़क किनारे बैठ रहे चिल्हर व्यवसायियों को बुधवारी बाजार में स्थानांतरित किए जाने की योजना अनेकों बार परिषद के अधिकारी बनाए मगर आज तक सड़कों में बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटाया जाना संभव नहीं हुआ बावजूद परिषद में किसी एक व्यक्तिगत के हवाले से लीज अथवा किराए में ली जगह पर परिषद का फौरी तौर पर प्रस्ताव करना परिषद के गरिमा अनुरूप नहीं रहा। लेकिन अब उसी प्रस्ताव के हवाले से नगर पालिका के मुंशी और कर्मचारी नोटिस लेकर भय बनाने घूम रहे हैं।

जगह की कमी का कहकर दुकानदारों को हटाने की तैयारी में नगर पालिका प्रशासन

किसी व्यक्ति विशेष के लिए परिषद द्वारा बिना शेड,खुले आसमान में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट करने का माहौल बनाने की साजिश में परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है नगर पालिका द्वारा नियमों का हवाला देकर वर्तमान में लग रहे जगह से हटाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में फुटकर सब्जी विक्रेताओं के व्यवसायी अपने व्यवसाय के भविष्य को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं और कांग्रेसी नगर सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के बीच उलझे हुए नजर आ रहे हैं ।

गोल बाजार के भीतर वाहनों का हो प्रवेश निषेध

फुटकर सब्जी विक्रेताओं से गुलज़ार गोल बाजार में अब पार्किंग के हवाले से आजादी के पहले से लग रहे फुटकर बाजार को नेस्तानाबूद करने जो माहौल बनाया जा रहा है यदि परिषद के काम में इतनी ही ईमानदारी है तो सबसे पहले नगर पालिका परिषद एवं यातायात विभाग गोलबाजार पहुंच रहे दोपहिया वाहनों के लिए आगर मिनी स्टेडियम अथवा पुराने दान में प्राप्त हॉस्पिटल की जगह में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर पैदल चलना दूभर गोलबाजार यातायात अव्यवस्था की परेशानी से बाहर करे। इसके अलावा सड़को पर पूरे शहर में बैठ फुटकर सब्जी विक्रेताओं को परिषद किसी एक ऐसी जगह व्यवस्थापन करे जहां निजी लगानी मिल्कियत वाली जगह ना हो साथ ही रंगदारी शुल्क का भय निजी जगह से वसूले जाने का भय ना रहे। इसके अलावा गोल बाजार के फुटकर सब्जी बाजार में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुविधा मुहैया करने शेड निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *