चंपारण में पूजा-पाठ कर लौटे, सात राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी की बैठक लेंगे

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। शनिवार को उनके कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है।

 चंपारण पहुंचे श्री शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चंपारण पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ में मौजूद हैं। अमित शाह ने मंदिर में महाप्रभु वल्लभाचार्य के मुख्य प्राकट्य बैठक के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। 

नवागांव हेलीपेड पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया श्री शाह का स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवागांव हेलीपेड पहुंचे। उनके साथ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर और राजिम के विधायकों ने हेलीपेड में अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद श्री शाह चंपारण के लिए रवाना हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *