एनीकट पार करते समय नदी में डूबा परिवार, पत्नी का मिला शव, पति और बच्ची की तलाश जारी

मुंगेली। एनीकट पार करते समय नदी में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 9 वर्षीय बच्ची शामिल है।

मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है। पथरिया इलाके के बगबुड़वा गांव में रहने वाले उतरा मरावी (45 वर्ष), रामेश्वरी मरावी (40 वर्ष) और अन्नपूर्णा मरावी आगर नदी पर बने एनीकट पार कर रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए है। माना जा रहा है कि तेज पानी के बहाव के बीच एनीकट पार करते समय हादसा का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को पत्नी का शव तो मिल गया है, वहीं पति और बच्ची के शव की तलाश की जा रही है।

हादसे में परिवार की डूबने की खबर सुनकर कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी डीआर चावला भी मौके पर पहुंचे थे। कलेक्टर ने पथरिया एसडीएम को आरबीसी-6-4 के तहत प्रकरण बनाने तत्काल निर्देश दिए है, जिसको तहत 4 लाख रुपये मिलने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *