योग करेगी साय सरकार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलाें में जाएंगे मंत्री, CM रायपुर में लगाएंगे ध्यान

रायपुर/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को साय सरकार योग करेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योगाभ्यास करेंगे। लेकिन सभी विधायक और अन्य मंत्री अलग-अलग जिलों में आसन करते दिखेंगे। रायपुर के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

सरकार ने सभी माननीयों को अलग-अलग जिलों मे VIP गेस्ट बनाकर भेजने की सूची तैयार की है। इसके तहत बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा गेस्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *