हजामत और कटिंग हुई महंगी! पाउडर, क्रीम और ब्लेड सहित अन्य सामग्रियों की कीमत में आई तेजी

मुंगेली। बढ़ी हुई दाढ़ी और बढ़े हुए बाल के साथ सावन के महीने की विदाई का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी सूचना। शेविंग और कटिंग के चार्ज बढ़ गए हैं, इसलिए घर से कुछ ज्यादा पैसे लेकर निकलें। यह दर उन्हें भी चुकानी होगी जो एक निश्चित समय के अंतराल में यह सेवाएं लेते हैं।

लॉक डाउन की मार से उबरती, सैलून दुकानों को अब जरूरी सामग्रियों की कीमतों में अचानक आई उछाल परेशान कर रही है। सैलून में उपयोग में आने वाली लगभग सभी जरूरी सामान की कीमत बढ़ने के बाद नुकसान से उबरने के लिए उपाय सिर्फ एक ही था सेवा शुल्क में वृद्धि का। सोच -समझकर लिए गए फैसले के बाद शेविंग, कटिंग के चार्ज तो बढ़ा ही दिए गए हैं, साथ ही मालिश का चार्ज भी बढ़ा दिया गया है।

~ पाउडर, क्रीम और ब्लेड गर्म

सैलून संचालकों का कहना है कि रोजमर्रा के काम आने वाला शेविंग क्रीम और पाउडर की कीमत लगातार बढ़त ले रही है जबकि ब्लेड की तेजी इसलिए परेशान कर रही है क्योंकि शेविंग क्रीम के बाद यही एकमात्र ऐसी सामग्री है जिसकी खपत सबसे ज्यादा होती है। कीमत के बढ़ने के बाद इसमें भी ज्यादा पैसे लगाने पड़ रहे हैं।

~ बिजली भी हुई महंगी

संस्थान संचालन के दौरान लगभग पूरे समय उपयोग की जा रही बिजली की दर भी पहले से बढ़ चुकी है। इसका भी असर इस वृद्धि के पीछे एक प्रमुख वजह बन चुका है। दुकानों के किराए तो जस -के -तस हैं लेकिन लिए गए बैंक कर्ज की ई एम आई भी बेतरह वजन डाल रही है। इसमें राहत की संभावना जरा भी नहीं है।

~ अब इस दर पर शेविंग, कटिंग

वृद्धि के बाद शेविंग के लिए अब 20 नहीं, 30 रुपए देंने होंगे। जनरल कटिंग के लिए नई दर 40 रुपए तय की जा चुकी है जबकि डिजाइनर कटिंग के लिए 50 रुपए लगेंगे। इस काम के लिए पहले 40 रुपए लगा करते थे। शेविंग, कटिंग और डाई के लिए नई दर 120 रुपए तय की जा चुकी है। पहले यह 100 रुपए थी। डाई में ब्रांडेड कलर का उपयोग किया गया तो 130 से 140 रुपए लिए जा सकते हैं। मालिश के चार्ज में भी ऐसी ही बढ़ोतरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *