नरसिंहपुर। ज्योतिषपीठ बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समाधि दी गई।
साधु-संतों ने रीति-रिवाज और धार्मिक कर्मकांड से समाधि संपन्न कराई। इससे पहले भजन कीर्तन के साथ उन्हें पालकी में बैठाकर समाधि स्थल तक लाया गया।
इस दौरान हजारों की संख्या में उनके शिष्य, अनुयायी और श्रद्धालु मौजूद रहे। जिन्होंने नम आंखों से अपने गुरुदेव को अंतिम विदाई दी।
ये भी पढ़े-
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के उत्तराधिकारी घोषित, अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिष पीठ, सदानंद शारदा पीठ प्रमुख
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के उत्तराधिकारी घोषित, अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिष पीठ, सदानंद शारदा पीठ प्रमुख
स्वरूपानंद सरस्वती का 98 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया था। रविवार को उन्होंने झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली थी।