Home Uncategorized जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक...

जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

39
0

पटना/ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में जारी है। इस बैठक में संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। मीटिंग में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव नीतीश कुमार खुद लेकर आए ।

इसके साथ ही बिहार को विशेष पैकेज देने, नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने समेत अन्य प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

तीन बैठक में तीन बड़े बदलाव हुए हैं
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन बैठक में लगातार तीन बड़े बदलाव हुए हैं। दिसंबर 2020 को बुलाई गई बैठक में नीतीश कुमार ने पहली बार किसी को पार्टी की कमान सौंपी थी। इसमें आरसीपी सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद जुलाई 2021 की बैठक में ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि, सबसे हालिया दिसंबर 2023 की बैठक में ललन सिंह को हटाकर एक बार फिर से नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here