दीपावली में जरूरतमंदों के घरों को संजीत ने किया रोशन

संजीत ने मनाया ग्रामीणों संग दिवाली

मुंगेली। आज के दौर में जहां लोग केवल अपनी खुशी को देखते हैं वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब मुंगेली विधानसभा समन्वयक संजीत बनर्जी ने इस वर्ष की दिवाली जरूरतमंदों के साथ मनायी। संजीत बनर्जी ने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है यदि हम जरूरतमंद घरों में खुशियां बांटते हैं, तो निश्चित रूप से यह दीपावली त्यौहार की सार्थकता होगी। उन्होंने ग्राम लालाकापा में मिठाइयां, पटाखों दीयों का ग्रामीणों के बीच वितरण किया। बनर्जी ने कौशल्या माता मंदिर एवं राम वन गमन पथ निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। सभी ग्रामीण महिलाएं,बच्चे, बुजुर्ग संजीत बनर्जी जी के इस पहल से आनंदित नजर आए एवं उन्होंने बनर्जी जी को अपना आशीर्वाद दिया। संजीत बनर्जी ने ग्रामीण जनों से मिट्टी से बने दीयों का उपयोग करने अपील की। ग्रामीण जनों ने उनको क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ सुझाव भी दिए जिस पर बनर्जी जी ने अपनी सहमति जतायी इस अवसर पर ललाकापा ग्राम प्रधान विपिन ठाकुर, सिद्धांत सिंह लक्ष्मीपुर, स्वप्निल ,शिवशंकर दिनेश यादव ,भगवती ,रामध्रुव , भाग बली , राजाबर्मन, सूरज शर्मा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रकांत यादव सहीत राजीव युवा मितान क्लब के युवा साथी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *