“आजादी का अमृत महोत्सव” की पोल खोलता रतनपुर पालिका परिषद वार्ड 15 का स्कूल। नपाप की गंभीर उदासीनता उजागर

संतोष सोनी चिट्टू

रतनपुर। वार्ड 15 खंडोबा पारा स्तिथ शासकीय स्कूल में यदि इन दिनों जाया जाए तो नाव का सहारा लेना पड़ेगा क्योंकि स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। स्कूल प्रशासन की मानें तो उनके द्वारा नगर पालिका परिषद को कई बार आवेदन दिया जा चुका है कि वहां की सफाई करवा कर भरे बरसात के पानी को जल्द से जल्द निकाला जाए जिसे छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को आने जाने में होने वाली परेशानी का सामना ना करना पड़े।


लेकिन नगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते स्कूल प्रांगण में अब तक पानी भरा हुआ है एक और जहां शासन की 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है वही एक शासकीय स्कूल में इस वर्ष तिरंगा फहराने तक की जगह नहीं बची है विगत दिनों हुई बारिश के कारण पूरा प्रांगण पानी से लबालब भरा हुआ है छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को स्कूल प्रांगण में आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


नगर पालिका परिषद द्वारा आवेदन पर कोई भी कोई विचार नहीं किया गया है इसके कारण अब तक के वहां पानी भरा हुआ है सोमवार 15 अगस्त को झंडा फहराने के लिए शिक्षक परेशान है।


क्योंकि राष्ट्रध्वज पहनाने के लिए प्रांगण का साफ सुथरा होना अति आवश्यक है और इस स्कूल में प्रांगण का साफ सुथरा होना तो दूर घुटनों तक भरे हुए पानी के कारण आना जाना भी दूभर है।
जहां एक ओर शासन हर भारतवासियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील कर रहा है वही वर्षों पुरानी शासकीय भवनों की साफ-सफाई सुंदरता के साथ मनाया जाने वाला 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह इस स्कूल में इस वर्ष मुश्किल में दिखाई पड़ रही है।
शिक्षकों को माने तो उनके द्वारा दिए आवेदन पर नगर पालिका द्वारा कोई विचार तक नही किया गया तथा पानी निकासी की कोई व्यवस्था भी नही की गई।
शिक्षकों को इस में अपने ऊपर होने वाली कार्यवाही का डर सता रहा है उनके सामने एक तरफ कुंआ एक तरफ खाई वाली स्थिति बन गई है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है लेकिन प्रांगण में पानी भरे होने के कारण राष्ट्र ध्वज फहराने तक के लिए जगह नहीं बची है।
जो शिक्षक सभी विद्यार्थियों तथा आम जन से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील कर रहा है वही शिक्षक अपने ही कर्म क्षेत्र शासकीय भवन में तिरंगा फहराने के लिए उचित जगह नहीं ढूंढ पा रहा है क्योंकि तिरंगा फहराना भी आवश्यक है और उसकी पूरी आन बान शान तथा सम्मान की जिम्मेदारी भी आवश्यक है इसे में गंदगी और पानी से भरे प्रांगड़ में कैसे ध्वजारोहण होगा इस बात को लेकर शिक्षक खासे परेशान है।
देखना होगा खबर का कितना असर नगर पालिका परिषद को होता है और उसके जिम्मेवार कितना इस समस्या को गंभीरता से लेकर 15 अगस्त से पहले सभी साफ सफाई की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *