बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के राजस्व विभाग में एक गंभीर आरोप सामने आया है। ग्राम पंचायत भील्मी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बासुदेव बिजौर मात्र 3 वोटों से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने परिणाम की पुनर्गणना के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया।
आरोप है कि पुनर्गणना से जुड़े पूरे प्रकरण के दौरान एसडीएम के रीडर ने खुलेआम 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते हुए परिणाम बदलवाने और जीत की पूरी गारंटी देने की बात कही।
इस संबंध में बासुदेव बिजौर द्वारा कलेक्टर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर कब और क्या कार्रवाई करता है।