बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सामने आ रही है। यहां सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में अबतक 14 नक्सली मारे गए हैं।
सुकमा पुलिस ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा बीजापुर में भी दो नक्सली मुठभेड़ में मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह पांच बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।