परेशान महिला को देख चिल्फी प्रभारी बंछोर ने मदद कर गंतव्य भेजा

मुंगेली। भूख प्यास से व्याकुल बीमार महिला 03 छोटे-छोटे बच्चों के साथ चिल्फी ग्राम के सड़क किनारे उक्त महिला सड़क पर इधर-उधर भटक रही थी परन्तु किसी ने उसके गन्तव्य की ओर जाने हेतु कोई सहयोग या
मार्गदर्शन न मिलते देख ग्रामवासियों की नज़र उक्त महिला व उन बच्चों पर पड़ी जिसे उसके गन्तव्य हेतु साधन न मिलने व किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामवासियों द्वारा चौकी चिल्फी में लाकर छोड़ दिया गया। महिला से बातचीत करने पर मानसिक विकास से ग्रसित प्रतीत हुई।

परन्तु सहानुभूतिपूर्ण व्यवहारिक पूछताछ करने पर अपना नाम सहेबिन बाई पति संतोष डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार (सीपत) क रहना बतायी व उक्त बच्चों को उसी के संतान होना बतायी । महिला के साथ उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे जिनमें 01 पुत्र का नाम किशन उम्र 06 वर्ष, 01 पुत्री कु. काजल उम्र 04 वर्ष व 01 नवजात पुत्र नाम ऋषि कुमार उम्र 03 माह बतायी ।

महिला को चौकी परिसर चिल्फी में थोड़ी देर विश्राम के लिए कहा गया साथ ही उनके व उनके बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी, उक्त महिला ने चौकी प्रभारी
के मानवीय व्यवहार से द्रवित होकर यह भी बताया कि उनका मायका पंडरिया जिला कबीरधाम क्षेत्र के ग्राम छोटे झिरिया में है व उनके मायके वालों ने दुर्व्यवहार करते हुए उसके व उनके बच्चों को उनके मायके घर से निकाल दिये हैं जिस कारण अब वह अपने ससुराल अपने पति के पास ग्राम मुड़पार थाना सीपत जिला बिलासपुर जाना चाहती हैं, परन्तु पैसे न होने की वजह से पैदल ही जा रहे थे।

उक्त महिला का ससुराल ग्राम मुड़पार होने से थाना प्रभारी सीपत जिला बिलासपुर से सम्पर्क कर उक्त महिला के परिजनों को अवगत कराते हुए महिला तथा उनके 03 छोटे बच्चों को सुपुर्द लेने सूचित किया गया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मार्गदर्शन के बाद मानवीय पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए महिला व उनके
बच्चों के लिए उचित-आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश प्राप्ति उपरान्त औपचारिकताएं पूरी कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द हेतु ससम्मान सुरक्षित रूप से सखी वन स्टॉप सेंटर मुंगेली भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *