बड़ी खबर: सेमरिया पुल से 3 फीट ऊपर शिवनाथ नदी, बिलासपुर मार्ग बंद

भाटापारा। जिले में पिछले दिनों हुई निरंतर बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में पानी का प्रवाह भी देखने को मिल रहा है।

सेमरिया घाट पुल से 3 फिट ऊपर से पानी बह रहा है। स्थिति को देखते हुए पुल के दोनों और आवाजाही रोक दी गई है।

बिलासपुर मार्ग बंद

जिले में हो रहे लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर है। भाटापारा क्षेत्र से बिलासपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। वही मदकूद्वीप पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *