वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक शुक्ला को मिला ‘चंदूलाल चंद्राकर स्मृति हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार’

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज़18 छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड अभिषेक शुक्ला को प्रतिष्ठित ‘चंदूलाल चंद्राकर स्मृति हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ने अपने करकमलों से प्रदान किया।
राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव के दौरान यह पुरस्कार समारोह आकर्षण का केंद्र रहा।

इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

अभिषेक शुक्ला को यह सम्मान उनकी निष्पक्ष, जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता और सत्य व संवेदना पर आधारित लेखन शैली के लिए दिया गया है।

प्रदेशभर के पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि
यह सम्मान युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा और छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *