वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी का 75वां जन्मदिवस गरिमामय समारोह में मनाया गया

वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान अवस्थी का 75वां जन्मदिवस सोमवार को प्रार्थना सभा भवन में एक गरिमामय समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी द्वारा लिखित पुस्तक “खुली किताब” का विमोचन हुआ। पुस्तक में ज्ञान अवस्थी के जीवन संघर्ष, पत्रकारिता में उनके योगदान और समाजसेवा की प्रतिबद्धता का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ज्ञान अवस्थी ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में न सिर्फ बिलासपुर, बल्कि पूरे प्रदेश में पत्रकारिता के मानदंड स्थापित किए। उन्होंने पत्रकारिता को सामाजिक सरोकार और जनता की आवाज से जोड़ा। बदलते दौर की चुनौतियों के बीच भी उनकी लेखनी सदैव जनहित और सत्य पर केंद्रित रही।

इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर सुशील त्रिवेदी ने बदलते परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं अटल विवि के कुलपति ए.डी.एन. बाजपेई, विधायक धर्मजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा और अधिवक्ता निरुपमा बाजपेई ने भी ज्ञान अवस्थी के मार्गदर्शन और योगदान को याद किया।

प्रेस क्लब बिलासपुर की ओर से ज्ञान अवस्थी को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, इरशाद अली और नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप यादव सहित उपाध्यक्ष गोपी डे, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, छाया सचिव रवि शुक्ला, सहसचिव रमेश राजपूत एवं कार्यकारिणी सदस्य संतोष मिश्रा उपस्थित रहे।

समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और पत्रकार शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पीयूष कात मुखर्जी, सतीश जयसवाल, सुरेंद्र तिवारी, संतोष कौशिक, हबीब खान, सईद खान, अभय नारायण राय, सरोज मिश्रा, चंद्र प्रकाश बाजपेई, रोहित तिवारी, अनंत अवस्थी, अखलाख खान, मनीष शर्मा, पंकज गुप्ते, संजीव सिंह, नीरज शुक्ला (अप्पू) आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *