News 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ एवं लल्लूराम डॉट कॉम के एडिटोरियल डायरेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज सिंह बघेल के पूज्य पिता श्री प्रेम सिंह बघेल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मुख्यमंत्री ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल, धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
प्रदेश के पत्रकार जगत सहित अनेक गणमान्यजनों ने भी इस दुःखद निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।