नर सेवा ही नारायण सेवा की प्रेरणा को सार्थक करते हुए सेवा भारती मुंगेली द्वारा जिला अस्पताल मुंगेली में मरीजों व उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क गर्म पानी सुविधा की शुरुआत की गई। इस सेवा कार्य के लिए अस्पताल परिसर में 10 केतलियाँ लगाकर गर्म पानी वितरण केंद्र प्रारंभ किया गया।

इस सेवा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख श्री तुलसीदास जी (प्रचारक) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में यह पहल मरीजों एवं परिजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, और सेवा ही समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।

उसी अवसर पर सेवा भारती द्वारा संचालित ‘श्री माधव वाचनालय’ का भी शुभारंभ प्रांत सेवा प्रमुख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुंगेली नगर के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
जेठमल कोटडिया, रवि पौराणिक, नरेंद्र कोटडिया, विवेक केसरवानी, अशोक गुप्ता, जिला अस्पताल से डॉ. संदीप पाटिल, रामावतार साहू (विभाग सह बौद्धिक प्रमुख), संदीप ताम्रकार (जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख), मुनस राम साहू, दिनेश सोनी (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), मनोहर यादव, नन्दकुमार जायसवाल, शैलेन्द्र तिवारी, पदमराज सिंह, वशिष्ठ प्रताप सिंह, चंद्रभान तिवारी, आकाश सोनी, डॉ. सुमित तिवारी, चंद्रिका सोनी, बालाराम रजक, राहुल पाठक, प्रभाकर सिंह, चंदन शर्मा, पार्षद रोशन सोनी, अमन शर्मा, विक्रम देवांगन, गजेंद्र साहू, रामकुमार साहू, दीपक सोनकर, कौशल साहू एवं ओम तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।