सेवा पखवाड़ा : मुंगेली में मुक्तिधाम परिसर में चला स्वच्छता अभियान

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर मंडल मुंगेली द्वारा दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन प्रातः 8 बजे से मुक्तिधाम में साफ–सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसी प्रकार जिले के सभी 11 मंडलों में भी सार्वजनिक स्थलों पर साफ–सफाई की गई। इस अवसर पर आमजन से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई तथा स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई।

अभियान में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, सेवा पखवाड़ा प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता मिट्ठूलाल यादव, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, रमेश बुनकर, प्रवीण सोनी, रामशरण यादव, अमितेश आर्य, महावीर सिंह, मन्नूलाल श्रीवास्तव, हीरालाल साहू, विजय बंजारा, विजय यादव, सत्तू सिंह, मनोज मिश्रा, पवन मिश्रा, अनूप जैन, राहुल पाठक, शंकर देवांगन, लवन डाहीरे, वासु देवांगन, रवि साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *