शाह लेंगे नक्सल ऑपरेशन पर मीटिंग, साय दिल्ली पहुंचे: MP-बिहार सहित 6 राज्यों के CM भी बुलाए गए; टारगेट माओवाद-2026 पर होगी चर्चा

रायपुर/ रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था- ‘हम मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।’ इसके 41 दिन बाद 4 सितंबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। अब दिल्ली में सोमवार को बड़ी बैठक होने जा रही है। CM विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले CM साय ने कहा-9 महीने में बड़ी कार्रवाई नक्सलियों पर की गई है।

उन्होंने कहा कि, अब तक 191 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। ये बदलाव का संकेत है। बस्तर के युवा फोर्स में शामिल होकर माओवादी को खदेड़ रहे हैं। अमित शाह के सामने CM साय प्रदेश में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन की जानकारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *