साझा काव्य संकलन “एहसास एक प्रेम” पुस्तक का विमोचन….

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्व साहित्यिक संस्था राज श्री साहित्य अकादमी,छत्तीसगढ़ के संस्थापक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा सम्पादित पुस्तक साझा काव्य संकलन एहसास… एक प्रेम का विमोचन जांजगीर की प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती प्रफुल्ल सीताराम शर्मा के करकमलों से टी सी एल कैफे एंड रेस्टोरेन्ट, वी आर प्लाजा बिलासपुर के सभागृह में विमोचन हुआ।

ये साहित्यिक संस्था हिन्दी साहित्य और नवोदित साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इसका मातृक संस्था जयश्री फाउंडेशन के राजा पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय अतिथि के रूप में परमेश्वर मिश्रा दद्दू तिवारी, रघुनन्दन दीवान, कमल कांत तिवारी ओमप्रकाश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय समस्त पदाधिकारियों के साथ सारा परिवार उपस्थित थे।

संस्थापक ने विमोचन के पूर्व साहित्यिक सफर की जानकारी देते हुए बताये की इस सफर में सह-सम्पादक पंकज जोशी,ज्योति महाजन,तनुश्री मिश्रा,दीप्ति जोशी,चमन विश्वकर्मा सहित सभी साहित्य परिवार के सभी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग से यह सफर आसान हो रहा है।

इस संकलन में देश के अनेक प्रशिद्ध कवियों की श्रेष्ठ रचनाओं को स्थान देते हुए उन्हें सम्मानित किया है।सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भावी सफलताएं की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *