उदयपुर की घटना के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ फूंका पुतला_video

कन्हैयालाल को दी श्रद्धांजलि

मुंगेली। राजस्थान के उदयपुर में हुई आतंकवादी घटना में कन्हैया लाल टेलर की शहादत को नमन करते हुए शनिवार को करणी सेना द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रवाद व हिन्दुत्व के प्रति आगे आकर आवाज उठाने के लिए करणी सेना को जाना जाता है । इसी कड़ी में राजस्थान के उदयपुर में हिन्दु दर्जी कन्हैया की नृशंस दिनदहाड़े हत्या को लेकर करणी सेना ने मुंगेली के पड़ाव चौक में हत्यारों का पुतला दहन किया ।

श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की उपस्थिति में भारी संख्या में सर्वहिंदु समाज से लोग अपनी पीड़ा व आक्रोश के साथ उपस्थित रहे । कंठ- कंठ से एक ही मांग हो रही है कि बर्बरतापूर्वक किये हत्यारों को जल्दी से जल्दी फांसी मिलना चाहिए । सर्वे भवन्तु सुखिनः के भावनाओं को लेकर जीने वाले हिन्दु समाज पर लगातार हमला चिंतनीय हो गया है । करणी सेना निरंतर अपनी आवाज को लेकर आते रहे हैं और आते रहेंगे । क्या इस देश में किसी का समर्थन करने की सजा धमकी के साथ हत्या हो गई है ? हत्यारों का हौसला इतना कैसे बढ़ रहा है कि वे वीडियो बनाकर चुनौती दे रहे हैं ?

प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने कहा कि हत्यारों को सजा जल्द से जल्द मिले नहीं तो करणी सेना पुरे देश में आंदोलन करेगी । पुतला दहन में प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के साथ शिवम् सिंह,हर्ष परिहार,संदीप सिंह कछवाहा,आशीष सिंह,हिमांशु सिंह अजर सिंह,भवानी सिंह,रितुराज सिंह, सूरज सिंह,लकी सिं, विक्की सिंह, आकाश सिंह,सिद्धांत सिंह,करण सिंह, रविराज सिंह,साइबा सिंह,नन्ना सिंह, आयुष सिंह,योगेश सिंह,नागेंद्र सिंह, नितेश सिंह,श्री हर्ष सिंह,कुशधज नानु सिंह,निक्कु सिंह,विराट सिंह,प्रदूम सिंह, आदर्श सिंह,धनराज सिंह,रितुराज सिंह, वैभव सिंह,श्री ओम् सिंह,पवन सिंह, यदुवेंद्र सिंह,सौरभ बाजपेयी,अंकित सिंह,अज्जु आहिरे,देवी सिंह,गोलू जलवा, राहुल,संजय,विजय सारथी,ओंकार,राकेश,सुरेंद्र नंदलाल योगी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *