एसआई भर्ती: अभ्यर्थी रायपुर में पिछले कई दिनों से कर रहे हैं प्रदर्शन; हाईकोर्ट ने कहा दिवाली से पहले दें नियुक्ति

बिलासपुर/ एसआई, सूबेदार, प्लाटून कमांडर समेत अन्य पदों पर भर्ती को लेकर हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने राज्य सरकार ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए आवेदन दिया था।

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि 10 दिनों में प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इस पर जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने दिवाली से पहले नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून कमांडर समेत अन्य के 975 पदों पर भर्ती को लेकर हाई कोर्ट के आदेश का अब तक पालन नहीं हो सका है। इसे लेकर अभ्यर्थी राजधानी  रायपुर में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *