छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ED ने सौम्या चौरसिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सौम्या चौरसिया को कल सुबह 11 बजे अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी वह इस मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।