सूरजपुर डबल मर्डर-केस के बाद हटाए गए SP: मास्टरमाइंड कुलदीप साहू को संरक्षण देने के लगे थे आरोप; प्रशांत ठाकुर बने नए पुलिस अधीक्षक

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या और बवाल के बाद एसपी एम.आर.अहिरे को हटा दिया गया है। उन्हें रायपुर में यातायात उप महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर प्रशांत कुमार ठाकुर नए एसपी बनाए गए हैं। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी किया है। दरअसल, हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को 20 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने एक साल के लिए जिलाबदर किया था। इस दौरान वो पुलिस के संरक्षण में सूरजपुर में घूमता रहा। पुरानी बाजार कृषि मंडी रोड के दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष भी था। इसके कार्ड भी बांटे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *