मुंगेली। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन सुनिश्चित करने वाले बीएलओ द्विजेंद्र सिंह गहरवार को डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा ने बीएलओ द्विजेंद्र सिंह गहरवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की।
गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, प्राप्त फॉर्म का पूर्ण संग्रहण और उनकी ऑनलाइन एंट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य समयबद्ध और दक्षता के साथ पूरे किए गए। इन सभी चरणों को शत-प्रतिशत पूर्ण कर बीएलओ ने निर्वाचन कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बता दें भाग संख्या 60 डोंडा
कुल मतदाता 1204 है जिसमें मृत मतदाता 07,अन्य स्थान में स्थांनांतरित 44,डबल नाम मतदाता 12,बाहरी मतदाता 01,उपस्थित मतदाता 1140
जिसमें आनलाईन 1204
भाग संख्या -60 पुर्ण हो गया है।

डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और समय पर अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है। इस दिशा में बीएलओ द्वारा किया गया यह उत्कृष्ट कार्य सराहनीय है और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान प्राप्त करने वाले बीएलओ द्विजेंद्र सिंह गहरवार ने भी जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।