बिलासपुर (सिरगिट्टी)। शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल, बी.ई.सी. फर्टिलाइज़र के सामने, सिरगिट्टी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय में नियमित रूप से हो रहे योगाभ्यास की श्रृंखला का हिस्सा रहा, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री निलेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और नैतिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन और संतुलन भी स्थापित करता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन कु. लिलेश्वरी पोरते, संजू सिंह, सहनाज बेगम, देवेन्द्र सन्नड, बिंदेश्वरी पाल, ममता सिंह, सबनम बी., सईस्ता भारती, ध्रुव, शुभम लहरे तथा अन्य सहयोगीगण के संयुक्त प्रयासों से सम्पन्न हुआ।