रमन सिंह के राज्यपाल बनने की अटकलें तेज, अमर को स्पीकर बनाए जाने की चर्चा…

नई दिल्ली/रायपुर। प्रदेश की सियासत में इन दिनों नई अटकलों का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ज़ोरों पर है।

माना जा रहा है कि भारत वर्ष में एक राज्यपाल के निधन एवं एक अन्य के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कल देर शाम छत्तीसगढ़ के स्पीकर के अचानक दिल्ली दौरे में जाने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है।

पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ स्पीकर डॉ. रमन सिंह फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं, और राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *