मुंगेली। मुंगेली जिला पंचायत अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत में जिला निर्माण के बाद पहली बार सामान्य वर्ग (ब्राह्मण) श्रीकांत पांडेय भाजपा से निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए।






बता दे 12 जिला पंचायत क्षेत्र वाले मुंगेली जिला पंचायत में 11 सदस्य भाजपा से है वहीं 1 लक्ष्मीकांत भास्कर मुक्त सदस्य निर्वाचित हुए।
जिसके बाद भाजपा का जिला अध्यक्ष बनना तय था आज निर्वाचन में भाजपा की तरफ से सभी सदस्यों द्वारा श्रीकांत पांडेय को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध बनाया गया।