Breaking- पुलिस कप्तान लेते रहे क्राइम मीटिंग, स्टेट बैंक मुंगेली से ग्राहक हुआ 61 हजार उठाईगिरी का शिकार

घटना के बाद लोग फौरी तौर पर एसपी,टीआई कोतवाली को फोन लगाने पर नही रिसिव किया मोबाइल

मुंगेली। अभी दोपहर 2.45 बजे के आसपास मुंगेली शहर के स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच में एक प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप का मैनेजर 61 हजार उठाईगीरों का शिकार हो गया। मैनेजर के रकम गायब होने के बाद फौरी तौर पर मैनेजर ने बैंक प्रबंधन को चोरी हुए रकम की सूचना दी जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाल उठाईगिरी करने वाले सख्स का हुलिया देख भी लिया। इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया मगर मुंगेली में सिटी कोतवाली टीआई से लेकर पुलिस कप्तान किसी ने मोबाइल अटेंड नही किया। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जो कि विभागीय काम से हाई कोर्ट में बिलासपुर रहने के बावजूद कोतवाली टीम को बैंक पुलिस टीम भेज सक्रिय किया। बहरहाल ख़बर लिखे जाने तक और स्थानीय पुलिस अधिकारी के फोन फौरी तौर पर रिसीव नही करने के बाद पुलिस टीम अब बैंक परिसर पहुंच सीसीटीवी को खंगालने में ही जुटी हुई है।

बताया जा रहा है जो उठाईगिरी कर बैंक से बाहर हो गया वो बकायदा बैंक में आम ग्राहक की तरह बैंक परिसर में घुस पूरे चेहरे, सर को गमछे से बांध रखे रहा लेकिन कोरोना के कारण अब बैंक में इस तरह के लोग संदिग्ध रूप से सक्रिय है जो मास्क के बहाने मुँह बांध हुलिया छुपा उठाईगिरी को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

मास्क के बहाने हुलिया बांधे रहने के कारण संदिग्ध दिया घटना को अंजाम

बता दें हुलिया छुपा बैंक परिसर में घुस रहे लोगो की मेन गेट में कड़ाई से पूछताछ हो तो शायद ऐसे संदिग्ध लोग जो लाइन में खड़े भी हो रहे है और बैंकिंग का कोई काम नही उसकी पहचान की जा सकती थी मगर बैंक के सुरक्षा प्रबंधन भी अब कोरोना के बाद मुँह बन्द लोगो के प्रवेश में कोई निगरानी नही रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *