व्हीआईपी कल्चर के बिना आम नागरिक की तरह इलाज कराने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरूण साव ने बिलासपुर के निजी अस्पताल में जाकर व्हीआईपी कल्चर के बिना लाइन में लग अपना उपचार कराया।

दरअसल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने व्हीआईपी कल्चर को छोड़कर आम आदमी की तरह अपना इलाज कराने बिलासपुर के नत्थानी अस्पताल डॉ. दीपक नत्थानी के पास दांत का उपचार कराने पहुंचे। जहां उन्होंने दांतो की समस्या होने पर उपचार कराया।

प्रदेश अध्यक्ष के सादगी व आम नागरिक की तरह उपचार को लेकर आमजनमानस द्वारा उनके इस निर्णय फैसला प्रशंसनीय और स्वागत योग्य बताया।

सांसद अरुण साव के आम नागरिक की तरह सामान्य तरीके से इलाज कराने का निर्णय सभी के लिए सामान्य चिकित्सा सुविधा की सोंच के चलते व्हीआईपी कल्चर से परहेज करना माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *