प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद अरुण साव का 13 को आगमन

रायपुर :नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव 13 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। जहां पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्वागत उपरांत युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत करेंगे। श्री साव के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत करते हुए यह बाइक रैली भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेगी। अपरान्ह 3.15 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंट कर उनका स्वागत किया जायेगा।

श्री साव स्वागत के बाद शाम 5.00 बजे भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा हेतु जय स्तंभ चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। वे शाम 6.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर शाम 6.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का पदभार ग्रहण करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव 14 अगस्त की सुबह 10.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद श्री साव का विभिन्न स्थानों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। श्री साव दोपहर 01. 30 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर पहुँच कर कार्यक्रम में शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *