प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव का कोटा विधानसभा दौरा और मां महामाया का दर्शन करेंगे

बिलासपुर।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव आज 14 सितंबर को कोटा दौरे पर रहेंगे ।

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात अरुण साव के प्रथम कोटा विधानसभा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है । अरुण साव के प्रथम आगमन को लेकर जगह जगह भव्य आतिशबाजी , गाजे बाजे , फूल मालाओं से स्वागत करने की तैयारियां की गयी है ।

अरुण साव प्रातः 9:45 बजे निज निवास से निकलकर प्रातः 10 बजे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

इसके पश्चात जगह जगह अरुण साव के भव्य स्वागत की तैयारियां की गयी है । प्रातः 11 बजे भैरव बाबा मंदिर युवा मोर्चा द्वारा , 11:10 बजे करहैयापारा , 11:20 बजे केरापारा , 11:30 बजे बंसल समाज द्वारा , 11:40 बजे महामाया चौक , दोपहर 12:10 बजे महामाया रोड यादव समाज द्वारा , 12:20 बजे माँ महामाया देवी दर्शन , 1 बजे प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह महामाया देवी मंदिर के पास, 2 बजे विश्राम गृह , 3 बजे कोटा रोड लारीपारा , 3:30 बजे जोगीपुर , 3:45 बजे अमाली रोड , शाम 4 बजे रेल्वे स्टेशन चौक कोटा , 4:15 बजे नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल जी के घर के पास , 4:45 बजे चंडी माता चौक , 5 बजे वेंकट अग्रवाल जी के घर के पास , 5:15 बजे महाशक्ति चौक , 5:30 बजे नगर पंचायत चौक , 6:30 बजे जयस्तंभ चौक में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के भव्य स्वागत करने की तैयारियां की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *