पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित, सीएम साय के सभी कार्यक्रम रद्द

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया। 7 दिनों तक सभी शासकीय दफ्तरों में तिरंगा झुके रहेंगे। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया। 

सीएम साय के सभी कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।  सीएम साय ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन वृत्त का स्मरण करते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं सीएम विष्णुदेव साय के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *