Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में ट्रायल रन के बीच वंदे भारत पर पथराव: ट्रेन के...

छत्तीसगढ़ में ट्रायल रन के बीच वंदे भारत पर पथराव: ट्रेन के 3 कोच पर की पत्थरबाजी, शीशे चकनाचूर, पार्षद के भाई समेत 5 अरेस्ट

26
0

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। बताया जा रहा है कि 5 लोगों ने पत्थरबाजी की है, जिससे ट्रेन के तीन कोच C2-10, C4-1, C9-78 के कांच टूट गए। रेलवे पुलिस ने पार्षद के भाई समेत 5 आरोपियों को पकड़ा है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी 16 तारीख से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन था। सुबह 7.10 बजे महासमुंद से रवाना हुई थी। करीब 9 बजे बागबाहरा के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। हमारी सहयोगी पार्टी मौके पर मौजूद थी।

पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया

इस दौरान उन्होंने सहयोगी पार्टी और रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद तुरंत एक टीम गई। उन्होंने जांच की। अलग-अलग जगहों पर टीम ने छापेमारी की। बागबहरा इलाके से पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पांचों आरोपी बागबहरा के रहने वाले

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव हैं। पांचों बागबाहरा के रहने वाले हैं। ये असामाजिक तत्व हैं। क्षेत्र में आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here