Home Uncategorized कर्मचारी-अधिकारियों की हड़ताल स्थगित : वित्तमंत्री से चर्चा के बाद निकला हल,...

कर्मचारी-अधिकारियों की हड़ताल स्थगित : वित्तमंत्री से चर्चा के बाद निकला हल, मिलेगा केंद्र के समान डीए

21
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों डीए की मांग को लेकर 20 सितम्बर को हड़ताल जाने वाले थे। लेकिन वित्तमंत्री ओपी चौधरी से हुई दौर की चर्चा के बाद संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश व्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। राज्य के कर्मचारी केंद्र के सामान डीए की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

दरसअल, राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों में असंतोष है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने 20 सितम्बर को हड़ताल करने का ऐलान किया था। क्योंकि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी देते हुए कहा था कि, वह केंद्र के समान डीए देगी और बकाया एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में अंतरित करेगी। लेकिन वर्तमान में राज्य के कर्मचारी और पेंशनर डीए के मामले में केंद्र के कर्मचारियों से 4 प्रतिशत पीछे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here